उत्तराखंड

होली की मस्ती में डूबा उत्तराखंड, चारों ओर बिखरे नजर आए रंग और गुलाल

उत्तराखंड में हर तरफ गुलाल और गीतों की धूम मची हुई है। रंगों का पर्व होली मनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन फूलों की होली खेलने, ढोलक की थाप पर नृत्य करने की तैयारी में जुटे हैं।

बच्‍चे, बुजुर्ग और जवान होली के रंग में रंग गए हैं। लोग हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह में पहुंच रहे हैं और गुलाल का तिलक लगाकर आपसी सौहार्द बनाने का संकल्प ले रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून में पिंडर घाटी विकास समिति की ओर से होली मिलन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहाड़ी वाद्य यंत्र की धुन थाप पर थिरके कर होल्यार ने फूलों की होली खिली।

कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया।सोमवार को बद्रीपुर स्थित रावत फार्म हाउस में होली मिलन महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रवीन पुरोहित एवं कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने किया।

लोक गायक सौरव मैठाणी ने तू रेंदी मां ऊंचा पहाड़ी मा से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके अलावा सपना स्याली, बाबा भोले नाथ के गीतों की प्रस्तुति देकर महौल में रंग जमा दिया। गढ़वाली और होली के गीतों पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया।

वहीं लोक गायिका कल्पना चौहान ने फ्वां बाघ रे, होली के गीतों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। कंचन भंडारी ने हाई कखड़ी झिले मा, ल्यूण पिसे सिले मा की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

पहाड़ी वाद्य यंत्र की धुन ढोलक और तबले की थाप पर थिरके कर होल्यार ने फूलों की होली खिली। गुलाल और अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। समिति के अध्यक्ष बलराज नेगी ने बताया कि समिति की ओर से प्रयास किया जा रहा कि जरूरतमंद परिवार की बेटी को शादी के लिए मदद दी जाए।

श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से टपकेश्वर मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह में विभिन्न शहरों से आए कलाकारों ने प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। इसके बाद सभी ने फूलों की होली खेली।

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से सभागार में पर्वतीय होली गायन पर आधारित होली के लोक रंग कार्यक्रम में खड़ी व बैठी होली के साथ महिला टीम ने होली के गीतों से समा बांधा।

आल इंडिया मजलिस एतेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) की ओर से उल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज में भाईचारा व बुराई मिटाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि एआइएमआइएम के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि समाज के लिए अच्छा संदेश है कि सभी मिलकर इस पर्व को मना रहे हैं।

नफरत के माहौल को खत्म कर होली, ईद, दीपावली को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान महिला संगठन का विस्तार करते हुए फरहीन सिद्धकी को महानगर अध्यक्ष महिला विंग मनोनीत किया गया। रिजवान खान, रिजवान अली, वसीम राव, फरदीन सिद्धकी, प्रेम सिंह, अजय वर्मा, रीमा सिंह आदि रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!