Uncategorized

पहले दिन ही केदारनाथ यात्रा में अव्यवस्था, सिरसी हेलीपैड पर सेवाएं प्रभावित

रुद्रप्रयाग के सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पहले ही दिन बाधित हुई. इससे यात्रियों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा

केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही जहां एक ओर आस्था का सैलाब उमड़ा, वहीं यात्रा के पहले ही दिन व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। हेली सेवा बाधित होने से सैकड़ों श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मिली जानकारी के अनुसार, हिमालयन हेली सर्विस लिमिटेड द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर सेवाएं सुबह निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली उड़ानों को करीब 9 बजे तक केदारनाथ में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई, जिसके चलते पूरी सेवा प्रभावित रही।

कई श्रद्धालु वापस लौटे
सिरसी हेलीपैड पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, लेकिन उड़ानें रद्द होने के कारण कई यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। वहीं सैकड़ों श्रद्धालु घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि सुबह 6 बजे से 11 बजे तक एक भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। कंपनी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि टिकट के पैसे एक सप्ताह के भीतर वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन इससे श्रद्धालुओं का आक्रोश कम होता नजर नहीं आ रहा है।

वीआईपी मूवमेंट बना बड़ी  वजह
हेली सेवा प्रभावित होने के पीछे वीआईपी मूवमेंट को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, केदारनाथ में अधिक वीआईपी आवाजाही के चलते सामान्य उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई, जिससे आम श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!