देहरादून
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE:देहरादून पर मां डाट काली की बड़ी कृपा – पीएम मोदी का भव्य दौरा
PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने देहरादून में ही जनसभा को भी संबोधित की। इस दौरान पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को देहरादून दौरे पर हैं। उन्होंने देहरादून के मेजर जसंवत सिंह मैदान से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि अगले कुछ ही दिनों में चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है। इस पवित्र समय का देश के बहुत से लोग इंतजार करते हैं। पंच बदरी, पंच प्रयाग, पंच केदार और अराध्य देवताओं को प्रणाम करता हूं। यहां आने से पहले मां डाट काली के दर्शन करने का मौका मिला। देहरादून पर मां डाट काली की बड़ी कृपा है। इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां काली आशीर्वाद रहा है।