देहरादून

देहरादून: महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा का जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में औचक निरीक्षण

देहरादून: डॉ. सुनीता टम्टा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड ने आज 18 अगस्त 2025 को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. मनु जैन प्रमुख अधीक्षक, प्रमोद पंवार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, इंदु शर्मा, सुशीला पंवार व बुद्धि नेगी सहायक नर्सिंग अधीक्षिकाएं तथा आरती क्वालिटी प्रबंधक उपस्थित रहे।

देहरादून

महानिदेशक ने द्वितीय तल पर स्थित मेडिट्रिना हॉस्पिटल कार्डियक केयर यूनिट का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने रोगी प्रतीक्षालय में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाए गए फर्नीचर को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। कार्डियक केयर यूनिट में ओपीडी और हृदय रोगी के ऑपरेशन कम होने पर रोष व्यक्त करते हुए कार्डियक मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मानव संसाधन की कमी को दूर करने और कार्डियक थोरेसिक सर्जन के त्यागपत्र देने के बाद तुरंत नए चिकित्सक की तैनाती के निर्देश दिए गए।

महानिदेशक ने 24×7 कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती, दूर-दराज के क्षेत्रों में शिविर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार और नियमित एनेस्थेटिस्ट की व्यवस्था के निर्देश दिए। निर्माणाधीन रक्त कोष केंद्र के भवन का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बाह्य रोगी प्रतीक्षालय में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए अधिक थ्री-सीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

आपातकालीन अनुभाग में सभी अधिकारी और कर्मचारी नियमित वेशभूषा में उपस्थित पाए गए। चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और आईपीडी/ओपीडी/शैय्याओं की संख्या में वृद्धि देखकर प्रमुख अधीक्षक डॉ. मनु जैन की सराहना की गई। महानिदेशक ने निर्देश दिया कि कार्डियक मरीजों को बिना विलंब मेडिट्रिना हॉस्पिटल में संदर्भित किया जाए और सभी स्टाफ मरीजों व उनके परिजनों के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार करे। मल्टी स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण करते हुए संतोष व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!