उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के लोकपर्व ‘‘हरेला’’ के शुभ अवसर पर दिनांक 16.07.2026 पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन, परिसर, देहरादून में तथा क्षेेत्रीय/मण्डल/खण्ड/उपखण्ड/कार्यालयों में पिटकुल कर्मियों द्वारा वृक्षरोपण किया गया।

हरेला पर्व के अवसर पर पिटकुल कर्मियों ने प्रदेशभर में किया व्यापक वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को किया सशक्त।

उत्तराखण्ड के लोक पर्व ‘‘हरेला’’ के शुभ अवसर पर देश के ऊर्जावान, दूरदृष्टा एवं जन-नायक मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दिये गये नारे ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ को स्मरण करते हुये तथा प्रदेश के युवा ऊर्जावान एवं जन-जन के हृदय सम्राट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण के संकल्प से प्रेरणा लेते हुये पिटकुल के कर्मियों द्वारा पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन एवं पिटकुल के प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थापित क्षेत्रीय/मण्डल/खण्ड एवं उपखण्ड कार्यालयों एवं उपकेन्द्रों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पौधे एवं वृक्ष रोपे गये।

इस अवसर पर पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुये महाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री अशोक कुमार जुयाल द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा), उत्तराखण्ड शासन द्वारा भी पर्यावरण को हरा-भरा एवं स्वस्थ रखने हेतु ऊर्जा के तीनों निगमों के कार्मिकों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु आह्वान किया गया है। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल एवं अपर सचिव (ऊर्जा), द्वारा पिटकुल के समस्त कार्मिकों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये अपने घरों एवं उसके आस-पास हर सम्भव वृक्षारोपण करने हेतु आह्वाहन किया गया है।

इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-।, श्री ईला चन्द, महाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त), श्री मनोज कुमार, मुख्य अभियन्ता स्तर-।।, श्री पंकज कुमार, श्री मन्त राम, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री विवेकानन्द द्वारा हरेला पर्व एवं पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में अपने विचार प्रकट किये गये।
इस अवसर पर उक्त वक्ताओं द्वारा प्रदेश के लोक पर्व हरेला का महत्व समझाते हुये अवगत कराया गया कि हरेला का तात्पर्य हरियाली एवं स्वस्थ पर्यावरण से है तथा पेड़-पौधे लगाने से चारों ओर हरियाली रहेगी, और स्वास्थ्य पर्यावरण मिलेगा।
इसके साथ ही वक्ताओं द्वारा अवगत कराया कि हरेला पर्व प्रकृति एवं समृध्द्वि, शांति, उत्साह तथा फसल उत्सव का पर्व है साथ ही सभी वक्ताओं द्वारा समस्त कार्मिकों से अनुरोध भी किया गया कि प्रत्येक कार्मिक एवं उनके परिजनों को अवश्यमेव पेड़-पौधे लगाने चाहिये, जिससे स्वस्थ पर्यावरण की नींव रखी जा सकेगी, जिससे जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निजात मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-।, श्री ईला चन्द, महाप्रबन्धक (मा0सं0), श्री अशोक कुमार जुयाल, महाप्रबन्धक (वित्त), श्री मनोज कुमार, मुख्य अभियन्ता स्तर-।।, श्री पंकज कुमार, श्री मन्त राम, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) श्री विवेकानन्द, अधीक्षण अभियन्ता श्री नीरज पाठक, श्री अविनाश चन्द्र अवस्थी, श्रीमती सायमा कमाल, श्री बलवन्त सिंह पांगती, अधिशासी अभियन्ता, श्री राजीव सिंह, श्री जगबीर सिंह, श्री सन्दीप रवि, श्री सतेन्द्र सिंह रावत, श्री मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, श्री रविन्द्र कुमार, श्री दीपक कुमार, श्री दिपेश रोहिला, सहायक अभियन्ता श्री दिनेश पाल, श्री टीकम सिंह, श्री हिमांशू डोभाल, श्रीमती वीणा, श्रीमती निहारिका, श्रीमती आरती डबराल, श्री मंगत राम, श्री सी0पी0 जोशी, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री दीपक पाण्डे, लेखाधिकारी, श्री राहुल पंवार, श्रीमती राधिका गर्ग, निजी सचिव श्री आनन्द मोहन सिंह नेगी, श्री शफकत हुसैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा कार्यालय परिसर में पेड़ लगाये गये। इसके साथ ही कुमायूॅ एवं गढवाल क्षेत्रों में भी सभी मण्डल, खण्ड एवं उपकेन्द्रों तथा अन्य इकाइयों में भी उत्साह पूर्वक कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!