Crimeउत्तराखंडऋषिकेश

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म पर फूटा लोगों का गुस्सा, होटल में की तोड़फोड़

ऋषिकेश के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। होटल में तोड़फोड़ के बाद पुलिस जांच और होटल प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल तेज हो गए हैं। वहीं, उत्तराखंड महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एम्स पहुंचकर जाना पीड़िता का हाल
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात जया बलूनी और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट से फोन पर घटना सम्बन्धी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!