DehradunUttrakhandउत्तराखंड
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भू-धंसाव, यातायात प्रभावित

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भू-धंसाव होने से यातायात प्रभावित हो गया। अचानक से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और सड़क खोलने का कार्य शुरू किया गया।