DehradunUttrakhand

बारिश का कहर: प्रेमनगर में बरसाती बहाव में कार बहने से दो की मौत व एक घायल

 

प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसात के बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बहने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।
हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास हुआ था। देर रात एक कार के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।
जवानों ने घटनास्थल पर अंधेरे और तेज बहाव के बीच सर्च अभियान शुरू किया। कार में जयपुर, राजस्थान निवासी अक्षय (20) पुत्र मुकेश और दो युवतियां सवार थीं। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिली। एसडीआरएफ जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!