छात्रा ने स्कूल डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, शिकायत की कॉपी न देने का भी दावा
शिकायत की कॉपी न देने का भी दावा
छात्रा का आरोप है कि मामले को लेकर स्कूल के डायरेक्टर ने उससे बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। छात्रा के मुताबिक, डायरेक्टर ने उससे पूछा कि क्या उसके पिता उसे नहीं छूते और एक बुजुर्ग शिक्षक पर झूठा आरोप लगाने की बात कही। छात्रा का दावा है कि डायरेक्टर ने उसकी शक्ल देखकर ही झूठ बोलने की बात कही। आरोप है कि शिक्षक द्वारा छूने के तरीके को समझाने के लिए उसे डायरेक्टर को छूकर दिखाने के लिए भी कहा गया।

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे यह कहकर डराया गया कि इस मामले में कोई उसका साथ नहीं देगा और वह अकेली पड़ जाएगी। उसके अनुसार, कुछ अन्य छात्राओं ने पहले अपनी बात रखी थी, लेकिन बाद में उनसे दोबारा पूछताछ की गई। छात्रा का दावा है कि डायरेक्टर ने 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाने की बात भी कही।
वहीं, छात्रा के मुताबिक, उसका परिवार स्कूल प्रबंधन से शिकायत प्राप्त होने की रसीद और दिए गए आवेदन की फोटोकॉपी मांग रहा है, लेकिन प्रबंधन कथित तौर पर ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रहा है। छात्रा का दावा है कि जब परिवार शिकायत की कॉपी लेने स्कूल पहुंचा, तो वहां पुलिस को भी बुला लिया गया।
ये सभी बातें छात्रा और उसके परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि और स्कूल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।