DehradunUttrakhand

जंतर-मंतर पर फिर गूंजेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का नाम, दीपके ने कहा जल्द शरू होगा जंतर – मंतर सीजन टू

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’  एक बार फिर आंदोलन शुरू करने की तैयारी में है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि आंदोलन का दूसरा चरण जल्द शुरू किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इसकी निश्चित तारीख अभी सार्वजनिक नहीं की है।दीपके ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनसे पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर आंदोलन का अगला चरण कब शुरू होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द ही इसका जवाब मिल जाएगा और ‘सीजन-2’ की शुरुआत होने वाली है।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में सीजेपी के वॉलंटियर्स की बैठक के लिए जगह तलाशने के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीपके के मुताबिक, कई हॉल संचालकों ने दबाव का हवाला देते हुए जगह देने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस हॉल में बैठक तय हुई थी, उसके मालिकों को भी धमकियां दी गईं। हालांकि,है।

सीजेपी के सौरभ दास ने बताया कि संगठन अब आंदोलन को देशव्यापी स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत ‘लिसनिंग टूर’ शुरू किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं और राय सुनी जाएंगी।सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर सरकारों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के स्कूल लंबे समय से उपेक्षा का सामना कर रहे हैं और अब इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की जरूरत है।अभिजीत दीपके ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के उन ग्रामीण सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार लाना है, जो लंबे समय से पर्याप्त संसाधनों से वंचित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!