गोर्खाली सुधार सभा मोहब्बेवाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न
गोर्खाली सुधार सभा की बैठक में शाखा के कार्यों की समीक्षा, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा

गोर्खाली सुधार सभा की मोहब्बेवाला शाखाका वार्षिक अधिवेशन कर्मठ शाखा अध्यक्ष ललित थापाजी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम के शरुवात में शाखा अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापाजी , उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत अभिनंदन कियाl तत्पश्चात् उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय के सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया | कृष्ण मोहन राई , उदय कुमार राई, आर बी थापा ने अपने वक्तव्य रखे |

सभा के पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया |
केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी द्वारा शाखा के मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं। इसके साथ ही रतन बहादुर थापा जी को वयोवृद्ध समाजसेवी सम्मान से भी सम्मानित किया गया

केंद्रीय अध्यक्षजी ने शाखा अध्यक्ष श्री ललित थापाजी एवं शाखा के कार्यों की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की| इस अवसरपर मोहन राई, दुर्गा शर्मा, नीना पुलामी , लक्ष्मी थापा, कुमार राई ,दीपक एवं शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन उपस्थित रहे |