DehradunUttrakhand

उत्तराखण्ड जल संस्थान परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून।  पर्यावरण संरक्षण एवं हरित देहरादून के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तराखण्ड जल संस्थान, अनुरक्षण खण्ड, देहरादून इकाई के कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधे का संरक्षण सुनिश्चित करे तो हरित एवं स्वच्छ देहरादून का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य उपस्थित जनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!