उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

26 महिलाओं को 0% ब्याज पर मिला 1-2 लाख का ऋण

गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्र चाकीसैण व पाबौ में सहकारिता महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, 26 महिलाओं को 0% ब्याज पर मिला 1-2 लाख का ऋण

पौड़ी गढ़वाल : अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के दुर्गम ब्लॉक चाकीसैण और पाबौ के चौलसैण इंटर कॉलेज में “सहकारिता से महिलाओं एवं अनुसूचित वर्ग का सशक्तिकरण” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सहकारिता के माध्यम से महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में मिलेट्स मिशन, 0% ब्याज पर ऋण वितरण जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाई जा रही है।

मंत्री रावत ने जानकारी दी कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के 1023 किसानों से वर्ष 2024 में 5476.860 क्विंटल मिलेट्स 4290.00 रुपये प्रति कुंतल की दर पर खरीदे गए, जिससे यह जनपद राज्य में मिलेट्स उत्पादन में तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 10-10 महिलाएं “लखपति दीदी” बनें और पूरे जनपद में 50,000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में चाकीसैण और पाबौ ब्लॉक की कुल 26 महिलाओं को 1 लाख और 2 लाख रुपये के 0% ब्याज पर ऋण के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा 16 महिलाओं और 3 महिला सहायता समूहों को “सहकारिता महिला शक्ति सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिलाएं:

शाकंभरी देवी, यशोदा देवी, संगमी देवी, पुष्पा रावत, सुनीता देवी, जसमती देवी, सरिता देवी, मीना देवी, लक्ष्मी नौडियाल, सरोजिनी भंडारी, कविता रावत, प्रियंका, सरोजनी देवी, निर्मला, अंजू भंडारी, रूपा देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी सहित अन्य।

ऋण प्राप्त महिलाएं:

गणेशी देवी (ग्राम बांगड़ियों), सारू देवी (सालोन), आरती देवी (मिजगांव), लक्ष्मी देवी (सालोन), सुनीता देवी (मिजगांव), रानी देवी (खंड मल्ला), आशा देवी, आरती देवी (बगडियों) समेत पाबौ ब्लॉक की सीमा देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, गीता देवी, पूजा देवी, भूरमा देवी, सरोजनी देवी, बीना देवी, अनीता देवी, रेखा देवी सहित कई महिलाओं को एक-एक लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया।

इस मौके पर मातबर सिंह रावत (पूर्व अध्यक्ष UCF), नरेंद्र रावत (पूर्व अध्यक्ष DCB कोटद्वार), कौशल्या देवी (पूर्व डायरेक्टर DCB), विजय रौथाण, वीरेंद्र रावत, नरेंद्र सिंह रावत, आनंद रावत, डीसीबी कोटद्वार के महाप्रबंधक संजय रावत, शाखा प्रबंधक पैठाणी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!