उत्तराखंड

नथुली महिला सशक्तीकरण संस्था ने इंटरनेशनल वुमेंस डे के उपलक्ष में होली समारोह का आयोजन किया

देहरादून:  बीते रविवार नथुली महिला सशक्तीकरण संस्था की तरफ से इंटरनेशनल वुमेंस डे के उपलक्ष मे होली मिलन समारोह का  आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अथिति के रूप में पद्मश्री माधुरी बर्थवाल और संस्था की अध्यक्षा सुमन नैनवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं में से कुछ महिलाओं को शाल एंव प्रसस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

जिनमे से पत्रकारिता के क्षेत्र मे एक विशेष मुकाम हासिल कर चुकी उत्तराखंड की नौनी नलिनी गुसाईं  ऐवम संवाद 365 की न्यूज़ एंकर प्रदीपता रमोला  को सम्मानित किया गया।

जबकि संगीत के क्षेत्र मे तक बोली भाषा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुषमा नेगी  ऐवम उत्तराखंड का पहला महिला बैंड बनाने वाली वोमेनिया बैंड की संस्थापक ऐवम सप्तक् कॉलेज ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट की मैनेजिंग डायरेक्तर स्वाति सिंह को भी सम्मानित किया गया।

महिलाओं ने बड़ी संख्या मे आकर फूलों से होली खेली और अपने सांस्कृतिक गीतों जैसे झूमेलो, और चोफला खेले.
जब मुख्य अथिति पद्मश्री माधुरी बर्थवाल ने स्टेज संभाला तो मानों सभी दर्शकों होली की रंग में रंग गए।

 

यह भी पढे़ं-बिजनेस उत्तरायणी की पहली महिला प्रोफेशनल मीट महिला सशक्तिकरण को समर्पित

इस कार्यकर्म मे सभी लोगों ने गौराज पहाड़ी फसल और हस्तशिल्प से निर्मित पहाड़ी पकवानों का खूब लुफ्त उठाया इसमे इनकी खांड़ से बनी गुजिया को लोगों ने  खूब पसंद किया और दर्शको ने जमकर खरीदारी भी की। .
कार्यकर्म को Architecture Consultant देवेश नैनवाल  द्वारा प्रायोजित किया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button