Uttrakhandउत्तराखंड

11 माह की मासूम से दुष्कर्म, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर दी गयी वारदात, बच्ची हायर सेंटर रेफर |

हरिद्वार में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। घर में घुसकर 11 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

आरोप है कि बच्ची के पिता के साथ फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति ने रविवार रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप है कि उनके साथ काम करने वाला व्यक्ति रविवार रात घर में घुस आया। इस दौरान उसने 11 महीने की बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। परिजनों को घटना की भनक लगी तो आरोपी वहां से भाग निकला।

 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर दी गयी वारदात, बच्ची हायर सेंटर रेफर |

11 माह की मासूम से दुष्कर्म, बिगड़ी हालत, घर में घुसकर दी गयी वारदात, बच्ची हायर सेंटर रेफर |

घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। मासूम को लेकर परिजन एम्स पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!