DehradunUttrakhand

सुखबीर सिंह बादल पर हमला, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमले की घटना सामने आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि माता साहिब कौर इलाके में एक निहंग ने धारदार हथियार से सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाया। हमले में उनके दाहिने हाथ पर चोट लगी है। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली है। उन्होंने अधिकारियों को हमले के कारणों की जांच करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!