उत्तराखंडसामाजिक

नालापानी में होगा ’49वां खलंगा मेला’ का भव्य आयोजन

देहरादून

प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं का अभिनंदन करते हुए बलभद्र खलंगा विकास समिति नालापानी के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा ने अवगत कराया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी सागरताल नालापानी, देहरादून में ऐतिहासिक भव्य 49वाँ खलंगा मेला 2023 का आयोजन 26 नवम्बर 2023 को किया जा रहा है। समिति के तत्वावधान में विगत 48 वर्षों से सेना नायक कुंवर बलभद्र थापा तथा उनके वीरों और वीरांगनाओं, जिन्होंने 1814-16 में अति शक्तिशाली ब्रिटिश सेना के कई आक्रमणों को विफल कर दिया था। उनकी वीरता तथा अदम्य पराक्रमको याद कर उन्हें प्रतिवर्ष अंद्धाजलि देने हेतु नेले का आयोजन किया जाता है।

मुख्य सचिव प्रभा शाह ने विस्तृत जानकारी देते हए बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ शनिवार दिनांक 25 नवंबर 2023 सर्वप्रथम युद्ध स्मारक सहस्त्रधारा रोड़ में प्रातः 6:45 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी तत्पश्चात स्वास्थ्य जागरूकता पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन एवं स्वच्छता के संदेश हेतु प्रातः 7:00 बजे खलंगा ब्रेवरी बाईकऐथन (खलंगा बहादुरी साईकिल रैली) होगी यह रैली ‘खलंगा युद्ध स्मारक स्मारक सहस्त्रधारा रोड से प्रारंभ होगी और ‘खलंगा युद्ध सागरताल, नालापानी में समाप्त होगी। तत्पश्चात प्रातः 10:30 बजे से चन्द्रायनी माता मंदिर, नालापानी में पूजन, हवन, कीर्तन और भण्डारे का आयोजन होगा।

रविवार दिनांक 26 नवंबर 2023 को प्रातः 11:00 बजे से सागरताल, नालापानी में 49 वॉ खलंगा मेला 2023 का भव्य आयोजन प्रारंभ होगा। इस मेले में 1814-16 में हुए खलगा युद्ध के इतिहास का विस्तृत वर्णन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गोर्खाली गढ़वाली एवं कुमाऊंनी लोकनृत्यों एवं गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों होंगी। लजीज गोर्खाली व्यंजनो के स्टाल, गोर्खाली परिधानों, आभूषणों के स्टाल, एवं लाटरी के लक्की ड्रा भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार मेले में मुख्य आकर्षण गोर्खा समुदाय की गौरवमयी लोक संस्कृति को दर्शाते हुए भारतीय गोर्खाली नौमती बाजा (लोकप्रिय प्राचीन गोर्खाली 9 वाद्य यंत्रों) द्वारा मनमोहक लोकसंगीत की प्रस्तुतियों होंगी। इस भव्य मेले में मुख्यमंत्री उत्तराखंड, सांसद, कैबिनेट मंत्री , क्षेत्रीय विधायकजी एवं गणमान्य महानुभावजन, बुद्धिजीवी एवं इतिहासकार सादर आमंत्रित हैं। आज इस प्रेसवार्ता में बलभद्र खलंगा विकास समिति, नालापानी, के अध्यक्ष कर्नलविक्रम सिंह थापा, उपाध्यक्ष सुश्री विनय गुरूग, सचिव प्रभा शाह, सांस्कृतिक सचिव कै०वाई.बी. थापा, संगठन सचिव संजय थापा, मुख्य सलाहकार ले० कर्नल सी. बी थापा, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह थापा, ले० कर्नल डी.एस. खड़का, पूर्व सचिव जितेंद्र खत्री, रणवीर सिंह थापा, सुनीता गुरुंग, नीराजाचा, गोपाल थापा व राजेंद्र शाह विचार शमशेर थापण,सपनामल्न उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!