Crimeउत्तराखंड

ऋषिकेश के जंगल में मिला लापता युवती अधजला शव, 4 दिसंबर से चल रही थी लापता

ऋषिकेश

ऋषिकेश मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला में 4 दिसंबर से लापता चल रही 22 वर्षीय युवती का शव शनिवार 16 दिसम्बर को देहरादून रोड के जंगल में जली हुई अवस्था में मिला है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, घटनास्थल पर हरिद्वार और देहरादून की फोरेंसिक टीम साक्ष्यों को जुटा रही है . प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है।

आपको बता दें कि शनिवार की सुबह मुनिकिरेती थाना पुलिस अपने क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय युवती की तलाश में देहरादून रोड के जंगलों में पहुंची. इसी दौरान पुलिस को एक जला हुआ शव दिखाई दिया. जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारिकों को दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने लापता युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया।

परिजनों ने शव की पहचान की जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. घटनास्थल पर काफी कुछ संदिग्ध दिखाई दिया, इसलिए देहरादून और हरिद्वार से फॉरेंसिक की टीम बुलाई गई. फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए काफी सारे नमूने एकत्रित कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। 4 दिसंबर को युवती घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. आज युवती का शव मिला है।

नरेंद्र नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी स्मिता ममगाईं ने बताया युवती के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा 4 दिसंबर को दी गई थी. जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और फोन लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश कर रही थी। इसी बीच आज युवती का शव जंगल से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!