मौसम

Haryana Weather: देश में सबसे गरम सिरसा, 47.8 डिग्री पारा दर्ज, अगले पांच दिन राहत की उम्मीद भी नहीं

हरियाणा 

गरमी के बीच हरियाणा में रात का तापमान भी 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। चरखी दादरी के कुछ इलाकों में रात का तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले पांच दिन भी गरमी से राहत नहीं मिलेगी।हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा का अधिकतम तापमान मंगलवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश भर में सबसे ज्यादा रहा है। गर्म क्षेत्र के लिहाज से देश में दूसरा शहर राजस्थान का पिलानी है, जहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

हरियाणा के हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में लू दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिन गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए सिरसा के उपायुक्त आरके सिंह ने 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टियां कर दी है। एक से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। अन्य जिलों में शिक्षा विभाग ने 24 मई तक छुट्टियां घोषित कर रखी हैं।

हालांकि मंगलवार को कुछ शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। राज्य में औसतन 1.7 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में 39.5 डिग्री, हिसार में 45.5, करनाल में 38.7, रोहतक में 45.3, भिवानी में 46 डिग्री, सोनीपत में 42.2, नारनौल में 46, जींद में 44 और झज्जर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button