Uttrakhand

जनगणना 2026-27 के अंतर्गत स्वगणना एवं जनजागरूकता अभियान

जनगणना 2026-27 के अंतर्गत स्वगणना को प्रोत्साहित करने एवं जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज नगर निगम देहरादून के चार्ज-4 के जनगणना अधिकारी डा वरुण अग्रवाल (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी )द्वारा जिला जनगणना निदेशालय के श्री प्रदीप यादव जी के साथ सुविधा स्टोर में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

जनगणना 2026-27 के अंतर्गत स्वगणना को प्रोत्साहित करने एवं जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आज नगर निगम देहरादून के चार्ज-4 के जनगणना अधिकारी डा वरुण अग्रवाल (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी )द्वारा जिला जनगणना निदेशालय के श्री प्रदीप यादव जी के साथ सुविधा स्टोर में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर सुविधा स्टोर के संचालक श्री अनिल गुप्ता जी एवं उनके एचआर अधिकारियों को जनगणना की महत्ता तथा स्वगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सुविधा स्टोर की देहरादून के विभिन्न वार्डों में अनेक शाखाएं संचालित हैं तथा इनके साथ लगभग 500 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इस दृष्टि से सुविधा स्टोर के माध्यम से बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं आमजन तक जनगणना का संदेश पहुंचाया जा सकता है। इस पर श्री अनिल गुप्ता जी एवं उनकी टीम द्वारा जनगणना के राष्ट्रीय महत्व को समझते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही यह प्रतिबद्धता व्यक्त की गई कि सुविधा स्टोर से जुड़े सभी कर्मचारियों द्वारा 30 नवंबर 2026 से पूर्व अपनी स्वगणना अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएगी तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अनिल गुप्ता जी (मालिक, सुविधा स्टोर), उनके एचआर अधिकारी, श्री विनय अग्रवाल जी, श्री प्रदीप यादव जी एवं डॉ. वरुण अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। इस संपूर्ण जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं चार्ज-4 जनगणना अधिकारी, नगर निगम देहरादून द्वारा किया गया। अपील: आइए, जनगणना 2026-27 को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और 30 नवंबर 2026 से पूर्व स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण कर डिजिटल जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान में योगदान दें।
इस अवसर पर सुविधा स्टोर के संचालक श्री अनिल गुप्ता जी एवं उनके एचआर अधिकारियों को जनगणना की महत्ता तथा स्वगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि सुविधा स्टोर की देहरादून के विभिन्न वार्डों में अनेक शाखाएं संचालित हैं तथा इनके साथ लगभग 500 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इस दृष्टि से सुविधा स्टोर के माध्यम से बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं आमजन तक जनगणना का संदेश पहुंचाया जा सकता है।


इस पर श्री अनिल गुप्ता जी एवं उनकी टीम द्वारा जनगणना के राष्ट्रीय महत्व को समझते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही यह प्रतिबद्धता व्यक्त की गई कि सुविधा स्टोर से जुड़े सभी कर्मचारियों द्वारा 30 नवंबर 2026 से पूर्व अपनी स्वगणना अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएगी तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री अनिल गुप्ता जी (मालिक, सुविधा स्टोर), उनके एचआर अधिकारी, श्री विनय अग्रवाल जी, श्री प्रदीप यादव जी एवं डॉ. वरुण अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
इस संपूर्ण जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं चार्ज-4 जनगणना अधिकारी, नगर निगम देहरादून द्वारा किया गया।


अपील: आइए, जनगणना 2026-27 को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और 30 नवंबर 2026 से पूर्व स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण कर डिजिटल जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!