उत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हेस्को संस्थापक डॉ. अनिल जोशी व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने की मुलाकात, पर्यावरण व विकास पर हुई चर्चा

देहरादून: रविवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल (सस्टेनेबिलिटी एंड डिज़ाइन व्यवसाय) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कोरे ग्लिकमैन तथा कॉरपोरेट जगत से जुड़े अमित भाटिया ने मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न पर्यावरणीय व विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. कोरे ग्लिकमैन ने उत्तराखंड में ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट (GEP) को लागू करने और पर्यावरणीय सरोकारों पर गंभीरता से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही पिट्सबर्ग (अमेरिका) में वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें GEP, इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। डॉ. कोरे ने मुख्यमंत्री  धामी को इस सम्मेलन में भागीदारी हेतु आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य कर रही है। जल संरक्षण, वन संपदा संरक्षण सहित विभिन्न पहलों पर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है, जिससे इकोलॉजी और इकोनॉमी दोनों के बीच संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर डॉ. शिवम जोशी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button