देहरादून

मिस उत्तराखंड-2025 की प्रतिभागियों का फर्स्ट लुक

देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से गुरुवार को सेंटरियो मॉल में मिस उत्तराखंड-2025 के फर्स्ट लुक का आयोजन हुआ। इस दौरान ऑडिशन में चुनी गई राज्यभर की करीब 36 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने अपना इंट्रोडक्शन दिया और कैटवॉक की।

सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से उत्तराखंड में करीब 20 सालों से मिस उत्तराखंड पीजेंट का आयोजन कराया जा रहा है। मिस उत्तराखंड-2025 की तैयारिया भी जोरो पर हैं। इसी क्रम में ऑडिशन के बाद गुरुवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंटरियो मॉल के छठे फ्लोर में स्थित हॉल में प्रतिभागियों का फर्स्ट लुक हुआ।जिसमें देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने अपना इंट्रोडक्शन दिया और वॉक की। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि पहली बार मिस उत्तराखंड की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पहले तक इस कॉन्टेस्ट में भागीदारी निभाने के लिए दिल्ली जाकर अलग से ऑडिशन देना होता था, लेकिन ये पहला मौका होगा जबकि मिस उत्तराखंड-2025 की विनर को सीधे ही फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में एंट्री मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग सब कॉन्टेस्ट के बाद जुलाई में ग्रैंड फिनाले का आयोजन हयात सेंट्रिक में किया जाएगा।

डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि ये वाकई में हमारे लिए बेहद ही गौरव की बात होगी, जबकि यहां की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी।

और इससे इस बार की प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक है। इस मौके पर कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावतआदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!