उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

देहरादून, 12 सितंबर 2025: ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के कब्जे से 5.75 ग्राम स्मैक, 5.1 किलोग्राम गांजा और 110 ग्राम अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तार एक आरोपी जलेबी की ठेली की आड़ में अफीम का कारोबार कर रहा था।

कोतवाली पटेलनगर – गांजा और स्मैक तस्करी में 3 आरोपी दबोचे

किलो अवैध गांजा के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 10 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने अमन विहार, सीमेंट गोदाम के पास चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:

पुलिंदर साहनी पुत्र स्व. पुजारी साहनी
निवासी: दरभंगा, बिहार | उम्र: 60 वर्ष
कब्जे से बरामद: 3.6 किलोग्राम गांजा

विपिन कुमार पुत्र वेदपाल
निवासी: बल्लीवाला चौक, देहरादून | मूल पता: चाँदपुर, बिजनौर
उम्र: 26 वर्ष | कब्जे से बरामद: 2.4 किलोग्राम गांजा

पंजीकरण: मु.अ.सं. 473/2025 | धारा: 8/20/29 NDPS एक्ट

5.75 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 11 सितंबर 2025 को गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जिसकी तलाशी में 5.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई:

मोहम्मद साजिद पुत्र शाहिद
निवासी: चाँदतारा, निकट कारगी चौक, पटेलनगर, देहरादून | उम्र: 32 वर्ष

पंजीकरण: मु.अ.सं. 475/2025 | धारा: 8/21 NDPS एक्ट

थाना प्रेमनगर – ठेली की आड़ में अफीम बेचने वाला गिरफ्तार

दिनांक 10 सितंबर 2025 को थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रेमनगर रोड स्थित एक जलेबी ठेली की आड़ में अफीम बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गोवर्धन पुत्र ओमप्रकाश
निवासी: डांडियावास, जोधपुर, राजस्थान | वर्तमान पता: नंदा की चौकी, प्रेमनगर
उम्र: 30 वर्ष

बरामदगी: 110 ग्राम अफीम
पंजीकरण: NDPS एक्ट के तहत अभियोग

पूछताछ में हुआ खुलासा:

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अफीम राजस्थान के डांगियावास क्षेत्र से खरीदकर लाया था और देहरादून में स्थानीय नशेड़ियों को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था।

दून पुलिस का बयान:

“नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!