उत्तराखंडदेहरादून

पोषण अभियान से सुपोषित भारत – स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प मजबूत हुआ : सावित्री ठाकुर

– अभियान के अंतर्गत बीते 7 वर्षों में 140 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं

देहरादून: आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह शुक्रवार को देहरादून के कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर शामिल होंगी।

कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्ष 2018 में शुरू हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत यह आठवां पोषण माह है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2025 को मध्यप्रदेश के धार से किया था।

सावित्री ठाकुर ने कहा कि पोषण अभियान के तहत अब तक 140 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि इस माह में ही 20 करोड़ से अधिक गतिविधियाँ संपन्न हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के प्रमुख विषयों में मोटापा नियंत्रण, “पोषण भी, पढ़ाई भी”, शिशु एवं बाल आहार संबंधी सही प्रथाओं को सशक्त बनाना, पुरुषों की भागीदारी के माध्यम से पोषण जागरूकता, वोकल फॉर लोकल और डिजिटल तकनीक के जरिए विभागीय समन्वय शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस अभियान में सभी राज्यों की भागीदारी सराहनीय रही है। राजस्थान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उसके बाद महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का स्थान रहा। गुजरात और बिहार ने भी उत्कृष्ट कार्य किया है। राज्य स्तरीय प्रयासों के साथ-साथ विभिन्न मंत्रालयों — जैसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और आयुष मंत्रालय — के बीच भी प्रभावी समन्वय देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!