Uncategorized
Trending

देहरादून: कारगी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन,

नगर निगम कार्यालय पर धरना

देहरादून: के कारगी क्षेत्र में बने कूड़ा मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिस स्थान को मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बताया जा रहा है, वह हकीकत में कूड़ा डंपिंग जोन बन चुका है। वहां वैज्ञानिक तरीके से कूड़े के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे आसपास के इलाकों में गंदगी और बदबू फैल रही है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस स्टेशन की वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया और मांग की कि इस ट्रांसफर स्टेशन को तुरंत हटाया जाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!