उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में कर्नल के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, टेनिस खेलकर लौटते वक्त बदमाशों ने किया हमला.

दिनों दिन बढ़ रही अपराध की घटनाओं ने पुलिस के माथे पर डाले बल, नागरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल

देहरादून में कर्नल के बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, टेनिस खेलकर लौटते वक्त बदमाशों ने किया हमला

मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक थे।

अर्जुन शर्मा, कर्नल आर.सी. शर्मा के बेटे थे और आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस खेलने आए थे। खेल समाप्त करने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे, उसी दौरान स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

 

गोली सीधे सीने (चेस्ट) में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक अर्जुन शर्मा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!