Uncategorized
Trending

हल्द्वानी डबल मर्डर से दहला: गल्ला मंडी में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या

हल्द्वानी: में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत फैल गई है। गल्ला मंडी क्षेत्र में देर रात एक युवक और युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने दोनों के सिर और मुंह पर पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

मृतकों की पहचान 31 वर्षीय शुभम टम्टा निवासी लोहर माल रोड, तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा और 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला बेहद नृशंस हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्द्वानी में वर्षों बाद इस तरह की डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिलेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!