उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: ‘रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ मैराथन 2026’ के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

देहरादून, 17 फरवरी 2026: परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का मंगलवार को “रोड सेफ्टी एंड ग्रीन अर्थ मैराथन 2026” के भव्य आयोजन के साथ समापन हुआ इस मैराथन में लगभग 800 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातः 09:30 बजे सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर किया मैराथन सर्किट हाउस से शुरू होकर हाथीबड़कला, दिलाराम चौक और एस्ले हॉल होते हुए परेड ग्राउंड में संपन्न हुई

सड़क सुरक्षा के ‘ध्वज वाहक’ बनें युवा: मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा के ‘ध्वज वाहक’ बनें और ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ की तरह कार्य करते हुए समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाएं उन्होंने नागरिकों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, विशेष रूप से पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने और प्रदूषण मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सहयोग करने की अपील की

देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं में 12% की कमी संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं उन्होंने जानकारी दी कि देहरादून जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है

विजेताओं और प्रतिभागियों का सम्मान प्रतियोगिता को महिला और पुरुष वर्गों में अलग-अलग आयु श्रेणियों में विभाजित किया गया था विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं—प्रिंस, अभिजीत, ललित जोशी, दिवाकर, रोहित पंवार, अमरदीप, रिजवान, मुकेश, अनीशा, तनुषा, अवंतिका, कांति देवी, ज्योत्सना कंडपाल और पुष्पा बिष्ट—को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया विजेताओं के पुरस्कारों का प्रायोजन देहरादून के वाहन विक्रेताओं द्वारा किया गया

रंगारंग समापन और अन्य गतिविधियाँ मैराथन की शुरुआत जुम्बा वार्म-अप सत्र से हुई और समापन सामूहिक नृत्य के साथ हुआ सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप और जैकेट वितरित किए गए और परेड ग्राउंड में भोजन की व्यवस्था भी की गई

इस अवसर पर राजपुर विधायक श्री खजान दास, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, अपर परिवहन आयुक्त श्री सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री राजीव मेहरा सहित परिवहन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे

महीने भर चले जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान परिवहन विभाग ने कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए, जिनमें सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण, फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग और विद्यालयों में क्विज व चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल थीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!