उत्तराखंडदेहरादून
Trending

बीकेटीसी का बड़ा फैसला: बदरीनाथ-केदारनाथ समेत 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों की एंट्री पर रोक,

सीएम धामी का बयान आया सामने

देहरादून: उत्तराखंड में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने अधीन आने वाले 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया है।

मंगलवार को बीकेटीसी की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत समिति के अधीन आने वाले मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी शामिल था। बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बताया जा रहा है कि यह निर्णय मंदिरों की धार्मिक परंपराओं और आस्था की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। समिति का कहना है कि मंदिरों की परंपरा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार आस्था और परंपराओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह कानून और परंपराओं के अनुरूप होगा।

बीकेटीसी के इस फैसले के बाद प्रदेश में इस विषय पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं प्रशासन और संबंधित विभाग इस प्रस्ताव के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!