उत्तराखंडदेहरादून
Trending

देहरादून प्रेमनगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, पति निकला कातिल;

2500 CCTV फुटेज और 5000 लोगों से पूछताछ के बाद सुलझी गुत्थी

देहरादून: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक कट्टे में मिले महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गहन जांच के बाद पुलिस ने मृतका रूपा के पति रंजीत शर्मा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह मामला 11 मार्च 2026 का है, जब प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला रोड स्थित बालासुदरी मंदिर परिसर में एक अज्ञात महिला का शव सफेद प्लास्टिक कट्टे में बरामद हुआ था। शव की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दून पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया। जांच के दौरान करीब 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया। करीब 30 से अधिक झुग्गी-बस्तियों में सत्यापन किया गया और लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आखिरकार मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!