DehradunUttrakhandदेहरादून

लोक संस्कृति और उद्यमिता के संगम से सशक्त होगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड : राजेंद्र अन्थवाल

स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती, स्थानीय प्रतिभाओं व लोकल के कलाकारों को मंच देना हमारी प्राथमिकता: सुरेंद्र सिंह

​रेंजर्स ग्राउंड में उद्यमिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन, 22 नवंबर तक जारी रहेगी स्वदेशी महोत्सव व विकास प्रदर्शनी

​देहरादून। स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता, स्वरोजगार और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को संजोने व संवारने के उद्देश्य से रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी महोत्सव (उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी) के अंतर्गत गुरुवार को उद्यमिता सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समारोह आयोजित किया गया। स्मृति विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी तथा सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

लोक संस्कृति और उद्यमिता के संगम से सशक्त होगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड : राजेंद्र अन्थवाल
लोक संस्कृति और उद्यमिता के संगम से सशक्त होगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड : राजेंद्र अन्थवाल

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेंद्र अन्थवाल ने कहा कि स्वदेशी महोत्सव जैसे आयोजन स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यवसायों और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक हुनर और उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। ऐसे मंचों से छोटे उद्यमियों, किसानों, कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को नई पहचान व संबल मिलता है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महोत्सव प्रांगण में सजी उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल जन-जन तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बने हैं।
​विशिष्ट अतिथि संजय नेगी ने कहा कि स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना प्रदेश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। वहीं, डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा रोजगार खोजने के बजाय रोजगार सृजक बनें। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव स्थानीय कलाकारों, लोक विधाओं और उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला व कौशल प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

लोक संस्कृति और उद्यमिता के संगम से सशक्त होगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड : राजेंद्र अन्थवाल
लोक संस्कृति और उद्यमिता के संगम से सशक्त होगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड : राजेंद्र अन्थवाल

​समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे उद्यमियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महोत्सव में महिला उद्यमियों, स्थानीय उत्पाद निर्माताओं, हस्तशिल्पकारों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों व नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने के कारण स्थानीय उद्यमियों को बेहतर संवाद और बाजार का लाभ मिला।

​महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक लोकगीतों, नृत्यों और लोक कलाओं की जीवंत व मनमोहक झलक देखने को मिली। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को गौरव प्रदान किया। गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ, जबकि स्वदेशी महोत्सव एवं उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी 22 नवंबर तक रेंजर्स ग्राउंड में निरंतर जारी रहेगी।

लोक संस्कृति और उद्यमिता के संगम से सशक्त होगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड : राजेंद्र अन्थवाल
लोक संस्कृति और उद्यमिता के संगम से सशक्त होगा आत्मनिर्भर उत्तराखंड : राजेंद्र अन्थवाल

​प्रदर्शनी में ग्राम्य विकास विभाग, उद्योग विभाग, यूपीसीएल, एमडीडीए, पिटकुल, उरेडा, यूजेवीएनएल, डेयरी विकास विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग और भारतीय मानक ब्यूरो सहित विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों और विविध उद्यमों के स्टॉल भी आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।

​आयोजकों ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 22 नवंबर तक रेंजर्स ग्राउंड पहुंचकर स्वदेशी महोत्सव का हिस्सा बनें तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के साथ स्थानीय उत्पादों को अपनाकर प्रदेश के उद्यमियों, किसानों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाएं।

​इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, सुमन चौहान, ममता वर्मा, प्रवीण पुरोहित, सतपाल रावत, कमलदीप मेहरा, अंजलि भट्ट, पलक नौटियाल, रिया भट्ट, आधार वर्मा, विवेक सिंह, संध्या जोशी और पुनीत बग्गा सहित विभिन्न अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!