उत्तराखंडदेहरादून

रानीपोखरी में गैस एजेंसी में हो रही अव्यवस्था पर प्रशासन का कड़ा एक्शन।

एसडीएम ने समीक्षा बैठक के बाद किया निरीक्षण जल्द आपूर्ति बहाल करने के दिए निर्देश नियमों के तहत वितरण सुनिश्चित करने पर जोर।

वर्तमान गैस स्थिति को देखते हुए विगत दिनों रानीपोखरी इंडेन गैस एजेंसी डोईवाला में LPG गैस की आपूर्ति में अव्यवस्था के संबंध में विभिन्न माध्यमों से सूचना प्राप्त होने के क्रम में एसडीएम डोईवाला द्वारा गैस एजेंसियों को समीक्षा बैठक करते हुए विभूति जुयाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डोईवाला को प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से रानीपोखरी गैस एजेंसी में निरीक्षण करते हुए तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु यथोचित कार्यावाही करने के निर्देश दिए गए l जिस क्रम में आज जनप्रतिधि , प्रबंधक रानीपोखरी गैस एजेंसी , आपूर्ति विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक करते हुए l दिनांक 29.3.2026 एजेंसी से लोड प्राप्त न होने से हुई गैस की किल्लत के सम्बन्ध में विभूति जुयाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वारा प्लांट मैनेजर से दूरभाष से संपर्क करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए एजेंसी हेतु लोड की मांग की गई , जिस पर कल सुबह तक लोड पहुंचने का आश्वासन तेल कंपनी के अधिकारी द्वारा दिया गया l

कार्यवाही के अंतर्गत प्रबंधक रानीपोखरी गैस एजेंसी को तत्काल सर्वर न चलने के कारण स्टॉक का मिलान न होने के कारण प्रबंधक टम्टा को तुरंत रिकॉर्ड ऑनलाइन व्यवस्थित कराते हुए एजेंसी हेतु अतिरिक्त स्टाफ की मांग व अन्य समस्याओं के लिए विभाग से यथोचित पत्राचार करने के निर्देश दिए गए l इसके अतिरिक्त प्रबंधक एवं ट्रांसपोर्टर को दिशा निर्देश दिए गए कि वे केवल DAC नंबर व बुकिंग पर ही गैस को होम डिलीवरी से ही वितरण करे l इस सम्बन्ध में श्री जुयाल द्वारा ट्रांसपोर्टर्स को ग्राम सभावार रोस्टर बनाते हुए दिन तय करने तथा सूची को डिलीवरी वाहन एवं एजेंसी में चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए गए l उन्होंने कहा कि केवल बुकिंग पर ही उपभोक्ताओं को गैस दी जाए l कर्मचारी अपनी id व तौल यत्र साथ रखे व वर्दी में ही गैस सिलेंडर का वितरण निम्नानुसार निर्धारित मूल्य एवं वजन पर ही उपभोक्ताओं आपूर्ति की किया जाए l श्री जुयाल द्वारा मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपील की गई कि वे इस समय व्यवस्था बनाने एवं अपने स्तर पर भी उपभोक्ताओं भीड़ या पैनिक की स्थिति न हो इसलिए अपनी अपनी ग्राम सभा में एजेंसी को सहयोग करे l सभी ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वसन दिया गया l बैठक में विभूति जुयाल क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, नायब तहसीलदार रावत , पूर्ति निरीक्षक गोकुल रमोला, प्रबन्धक रानी पोखकरी गैस एजेंसी टम्टा एवं समस्त ग्राम प्रधान न्याय पंचायत रानीपोखरी उपस्थित रहे l टीम द्वारा कुछ प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण करते हुए 02 गैस सिलेंडर जब्त किए गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!