उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून ब्रिगेडियर मर्डर केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, थाना राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात जोहड़ी गांव और गुनियाल गांव के जंगलों में सघन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया तो एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर मर्डर केस, दो फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि 29 मार्च की रात आरोपी कुठालगेट स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे, जहां खाना-पीना करने के बाद करीब 40 हजार रुपये का बिल हुआ। बिल को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। मामला सड़क तक पहुंच गया।

इसके बाद 30 मार्च की सुबह आरोपी रेस्टोरेंट स्टाफ की गाड़ी का पीछा करते हुए जोहड़ी गांव पहुंचे और चलती कार से फायरिंग कर दी। इसी दौरान सुबह सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश था और लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार अभियान चलाया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी (मुजफ्फरनगर) और 21 वर्षीय शांतनु त्यागी (सहारनपुर) के रूप में हुई है।

इससे पहले भी पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!