सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट जारी, छात्र इन प्लेटफॉर्म्स पर देखें मार्कशीट.

नई दिल्ली: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं।
बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, छात्र results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbseresults.nic.in के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। इसके अलावा results.gov.in पर भी परिणाम उपलब्ध हैं।
![]()
17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थी परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में देशभर से लगभग 25 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
इन डिटेल्स से देखें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
अन्य माध्यमों से भी उपलब्ध परिणाम
ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा छात्र निम्न माध्यमों से भी अपना परिणाम देख सकते हैं—
- UMANG ऐप
- SMS और IVRS सेवा
- DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट
शाम 7 बजे जारी होगी विस्तृत रिपोर्ट
शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे एक विस्तृत प्रेस स्टेटमेंट जारी किया जाएगा, जिसमें पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए जाएंगे।
दो सत्रों में होगी परीक्षा व्यवस्था
सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10 की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। फिलहाल पहले सत्र (सेशन 1) का परिणाम जारी किया गया है। इसके बाद दूसरे सत्र (सेशन 2) की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र अपने अंकों में सुधार के लिए पुनः परीक्षा दे सकेंगे।
सीबीएसई का यह नया कदम छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का दूसरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।