देहरादून रामलीला में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण, भरत श्रीराम को अयोध्या लौटाने पहुंचे चित्रकूट
देहरादून रामलीला में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण,
बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि विगत 157वे वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला कला समिति अपने 158 वे वर्ष में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से श्री रामलीला कला समिति द्वारा आयोजित आज के रामलीला मंचन दिखाया गया कि राम के वियोग में महाराज दशरथ जो की बहुत दुखी थे आज अपने प्राण त्याग देते हैं राजा दशरथ के मरने की खबर जैसे ही अयोध्या नगरी में फैलती है संपूर्ण अयोध्या नगरी में शोक के लहर व्याप्त हो जाती है राजा भरत को महाराज दशरथ के मृत्यु की सूचना प्राप्त होते ही वह तुरंत अयोध्या नगरी के लिए दौड़ पढ़ते हैं राजा दशरथ के अंतिम संस्कार के पश्चात राजा भरत अपनी मां केकई पर काफी ही रुष्ट होते हैं और श्री राम को जंगल मे से वापसी लाने के लिए अपनी तीनों माता अपने मंत्री सुमंत के साथ चित्रकूट की ओर निकल पड़ते हैं
चित्रकूट में श्री राम और भरत का मिलन होता है और भरत श्री राम अयोघ्या ले जाने की जिदद करते है । श्री राम और भरत के संवाद को आज की रामलीला में बहुत ही सुंदर रूप से दिखाया गया इसी के साथ आज की रामलीला समाप्त हुई
जैसा कि आप सभी को विदित है कि …**158 वे वर्ष में श्री रामलीला का आयोजन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है**
इस बार श्री रामलीला का मंचन श्री अभय मठ शक्तिपीठ लक्ष्मण चौक निकट हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून में वृंदावन मथुरा से आए कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर और मनमोहक रूप में रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे किया गया।
इस अवसर पर श्री रामलीला कला समिति संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र नाथ मांगलिक, महामंत्री श्सोमप्रकाश शर्मा ,अध्यक्ष राकेश महेंद्रू ,कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद गोयल ,हर्ष कुमार, दयाल गुप्ता, शोभित मांगलिक, मनमोहन जायसवाल, धन प्रकाश गोयल ,प्रशांत शर्मा,अरुण गोयल, तरुण शर्मा, शरद गोयल, बलेश गुप्ता, अनुराग अग्रवाल ,तरुण , विक्की गोयल , मनोज कुमार , मनोज सिंघल ,हरीश चौहान, राजेश अग्रवाल व , शुभम गोयल आदि समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे…..
द्वारा
मनमोहन जायसवाल
मीडिया प्रभारी
श्री रामलीला कला समिति श्री रामलीला भवन रामलीला बाजार देहरादून
9897800131