DehradunUttrakhand

उत्तराखंड में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM धामी ने किया ऐलान

उत्तराखंड में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश,

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति को विशेष सम्मान प्राप्त है। नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, आस्था, भक्ति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व समाज में महिलाओं के सामर्थ्य और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं हमारी पहचान हैं। विभिन्न त्योहार न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, एकता और आस्था की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, उसे आगे बढ़ाने और उसके मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!