Uncategorizedउत्तराखंडदेहरादून

“युवाओं के सशक्तिकरण और विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली”

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उत्तराखण्ड के युवाओं के हितों, युवा मोर्चा के वर्तमान क्रियाकलापों, भविष्य की योजनाओं एवं राज्य में युवाओं की भागीदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

इस अवसर पर विपुल मैन्दोली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, राजनीति, शिक्षा, खेल, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंचकर युवाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने एवं उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!