उत्तराखंडदेहरादून

गोर्खाली सुधार सभा की बंजारावाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन

मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर किया गया सम्मानित

गोर्खाली सुधार सभा की बंजारावाला शाखा का वार्षिक अधिवेशन शाखा उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता ठाकुरी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में शाखा की ओर से मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री तथा मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अधिवेशन में शाखा की ओर से विगत वर्ष के सामाजिक कार्यों, गतिविधियों तथा आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान  उनियारा ठाकुरी,  कमला थापा और सी.बी. थापा ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा की उपलब्धियों, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आगमन भूषाल, अथर्व थापा और श्रीजल ठकुरी शामिल रहे।

कार्यक्रम में गीता गुरूंग, सीता क्षेत्री, प्रेम बहादुर, चिंतामणि भूषाल, माया उपाध्याय, पूर्व बहादुर, कृष्णा थापा सहित शाखा के वरिष्ठ सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!