उत्तराखंडऋषिकेश

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी सात मोड़ के जंगलों मे कट रहे है पेड़ , स्थानीय लोगों में दिखी नाराजगी

सड़क चौड़ीकरण परियोजना के बीच पेड़ों की कटाई पर फिर उठे सवाल, वन क्षेत्र में कार्रवाई जारी होने का दावा

देहरादून।भानियावाला–ऋषिकेश सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत 3,000 से अधिक पेड़ों को हटाया जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है ।  पर्यावरणविद इस परियोजना का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से क्षेत्र की पारिस्थितिकी, जैव विविधता और वन्यजीव कॉरिडोर पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि भानियावाला–ऋषिकेश कॉरिडोर के प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा जनवरी में दिए गए आदेश के बावजूद सात मोड़ रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर दोबारा पेड़ों की कटाई की गई है। हाईकोर्ट का यह आदेश सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2020 के हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन ऑफ मुदुमलाई बनाम इन डिफेंस ऑफ एनवायरनमेंट एंड एनिमल्स एंड अदर्स’ मामले में दिए गए ऐतिहासिक फैसले पर आधारित था, जिसमें वन्यजीव कॉरिडोर के संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया था।

न्यूज़ बुलेटिन की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने वन क्षेत्र में कई स्थानों पर कटे हुए पेड़ देखने को मिले ।  निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ों की कटाई से जुड़ी गतिविधियां भी दिखाई दीं। हालांकि, मौके पर मौजूद इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!