DehradunUttrakhand
प्रेमनगर में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर घायल

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फरार साथी की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।