DehradunUttrakhand
बेटियों के सैनिक स्कूल का सपना अधर में, विभागीय अड़चनों ने बढ़ाई मुश्किलें

उत्तराखंड में बालिकाओं के लिए प्रस्तावित सैनिक स्कूल की योजना करीब चार साल से सरकारी फाइलों में अटकी हुई है। अब शिक्षा विभाग ने इस मामले को दोबारा आगे बढ़ाने की पहल शुरू की है।बालिकाओं के लिए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल का उद्देश्य छात्राओं को सैन्य क्षेत्र में करियर के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रस्ताव शासन स्तर तक आगे नहीं बढ़ सका।अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की इस पहल के बाद उम्मीद है कि बालिकाओं के लिए प्रस्तावित सैनिक स्कूल की योजना को जल्द ही गति मिल सकती है।