Uncategorized

पीपलकोटी में टीएचडीसी की टनल धसी, 6 की मौत 14 घायाल

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा घुसने से 22 श्रमिक फंस गए। हादसे में अब तक 6 श्रमिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 14 श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीमों ने कई श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि टनल में अचानक पानी का तेज रिसाव हुआ और मलबा आने से श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

प्रशासन और राहत-बचाव दल की निगरानी में अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल सभी फंसे कार्मिकों को सुरक्षित बाहर निकालने पर प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!