DehradunUttrakhandउत्तराखंड

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा ने जुटाई 7.36 लाख की सहायता राशि

देहरादून। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली सुधार सभा की विभिन्न शाखाओं के क्षेत्रवासियों ने 7 लाख 36 हजार 933 रुपये की सहायता राशि जुटाई। शाखा अध्यक्षों एवं उनकी टीमों ने यह धनराशि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंपी।

 

सेवली शाखा ने 1,06,580 रुपये, छिद्दरवाला शाखा ने 2,71,420 रुपये, ठाकुरपुर शाखा ने 2,08,380 रुपये, रायपुर शाखा ने 1,19,203 रुपये और भारूवाला ग्रांट शाखा ने 1,31,350 रुपये की सहयोग राशि दी। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि एकत्रित राशि जल्द ही नेपाल में आपदा राहत कार्यों के लिए समर्पित की जाएगी। इस दौरान सभा के उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री समेत विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!