DehradunUttrakhand

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

देहरादून।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रशिक्षण के दूसरे दिन दिनांक बुधवार को नगर निगम मीटिंग हॉल में उत्तराखंड जनगणना निदेशक ईवाआशीष श्रीवास्तव द्वारा सभी चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज अधिकारियों एवं तकनीकी सहायकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनगणना में जो डाटा इकट्ठा होता है वह एक धरोहर के समान होता है और उसी के आधार पर देश की योजनाएं तैयार होती है।

जनगणना का कार्य वर्ष 1881 से निरंतर चल रहा है जो वर्तमान में प्रथम बार डिजिटल आधार पर किया जा रहा है प्रशिक्षण में उपस्थित जिला जनगणना अधिकारी /जिला अधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान के द्वारा भी जनगणना के संपादन हेतु कार्मिकों को पूरे मनोयोग से कार्य करने एवं सही सूचना पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर जनगणना अधिकारी / नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा भी कार्मिकों को संबोधित किया गया। प्रदीप यादव एवं कुलदीप चौहान जनगणना निदेशालय के द्वारा जनगणना पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण ले रहे चार्ज अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारी को दी गई। प्रशिक्षण के दौरान देहरादून जिले के सभी तहसीलदार ,नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी एवं छावनी परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!