DehradunUttrakhand

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दारोगाओं के हुए तबादले,

देहरादून जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने 19 उपनिरीक्षकों और तीन अपर उपनिरीक्षकों समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पूर्व में जारी एक स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है।

 

जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल का वसंत विहार से कैंट तबादला किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार भेजा गया है। उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसके अलावा राजीव धारीवाल का सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी का आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर का सहसपुर से पटेल नगर थाना तबादला किया गया है। विभाग की ओर से सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!