Bihar
किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, SIT ने एक आरोपी को पकड़ा

किशनगंज: बिहार के किशनगंज में युवती से कथित बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हाल्ट का बताया जा रहा है, जिसमें युवती को कुछ युवकों से घिरा देखा जा सकता है।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो पुराना है और मामले की सूचना 24 सितंबर की रात मिली थी। युवती के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान युवती के साथ कथित मारपीट हुई थी और इसे छेड़खानी की घटना बताने से इनकार किया है।
मामले में SIT ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और लोगों से बिना सत्यापन के वीडियो या दावे साझा नहीं करने की अपील की है।