DehradunUttrakhand

सेवा संकल्प अभियान में विजेता विद्यार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र

देहरादून। डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में 28 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ड्राइंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्षेत्रीय पार्षद योगेश योगी ने प्रमाणपत्र प्रदान देकर  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्षद योगेश योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़ा लोगों को सामाजिक रूप से एक-दूसरे से जोड़ने और सामुदायिक भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में मिल-जुलकर रहने और अनेकता में एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव, शशि कुमार त्रिपाठी, शकुंतला सिंह, तृप्ति कुमार, मनोरमा नेगी, डॉ. बबीता सहोत्रा, संगीता चौरसिया, बबीता मालन, संगीता सिंह, सुनीता रानी पाल, ललित सकलानी, अनिल थापा, आप बडोनी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!