CrimeDehradun

दून अस्पताल में चापड़ लहराने का मामलाः डॉक्टरों-नर्सिंग स्टाफ को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार,

दून अस्पताल में चापड़ लहराने का मामलाः

  • देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चापड़ लेकर घुसने और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रौनक मल्होत्रा (29) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का छोटा भाई अस्पताल में कुछ लोगों के साथ हुए विवाद में शामिल था। इसकी जानकारी मिलने पर रौनक शराब के नशे में चापड़ लेकर अस्पताल पहुंच गया और वहां मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सुरक्षाकर्मियों को धमकाने लगा। इस घटना से अस्पताल की इमरजेंसी में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया था।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने 11 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद किया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!