Uttrakhand

कांडा–रावतसेरा–बांसपटान मोटर मार्ग पर भारी बारिश के बीच किए गए डामरीकरण करने का मामला सामने आया है.

कांडा–रावतसेरा–बांसपटान मोटर मार्ग पर भारी बारिश के बीच किए गए डामरीकरण करने का मामला सामने आया है.

कांडा–रावतसेरा–बांसपटान मोटर मार्ग पर भारी बारिश के बीच किए गए डामरीकरण करने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों के विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने विवाद को नियंत्रण करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. विभाग ने पूर्व में किए गए डामरीकरण को जेसीबी लगाकर उखाड़ना शुरू कर दिया है.

बागेश्वर के कांडा–रावतसेरा–बांसपटान मोटर मार्ग पर भारी बारिश के बीच डामरीकरण का कार्य किया जा रहा था. इसका एक वीडियो भी सामने आया था. मौसम अनुकूल नहीं होने के बावजूद डामरीकरण किए जाने पर स्थानीय लोगों और टैक्सी चालक भाइयों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था. लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सरकारी धन के सदुपयोग और सड़क निर्माण के निर्धारित मानकों का पालन करने की मांग की थी. विरोध के बाद शनिवार को विभाग ने किए गए डामरीकरण को जेसीबी से उखाड़ना शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों सवाल कर रहे हैं कि जब मौसम डामरीकरण के अनुकूल नहीं था, तो काम किसके निर्देश पर कराया जा रहा था. यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप था, तो उसे उखाड़ने की नौबत क्यों आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसमें जनता की गाढ़ी कमाई खर्च होती है. लोगों ने लोक निर्माण विभाग बागेश्वर के अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है. साथ ही कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना बेहद जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!