Dehradunउत्तराखंड

भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत

श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ दर्शन तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद किये बदरी विशाल के दर्शन।

पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने आज सोमवार अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये तथा प्रदेश तथा राष्ट्र के कल्याण की कामना की।
इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ज्योर्तिमठ में श्री नृसिंह मंदिर में दर्शन किये भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं से मिले।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बदरीनाथ धाम दर्शन के दौरान बीकेटीसी के यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया तथा तथा दर्शन के पश्चात भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। इसी दौरान उन्होंने श्री लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किये तथा नवरात्रि पर्व पर बीकेटीसी के मंदिर परिसर स्थित नवरात्रि पांडाल में भी पूजा की।इसके पश्चात उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से भी आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भास्कर डिमरी प्रोटोकॉल अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी राकेश सेमवाल, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल पीआरओ विजय सती, मंदिर अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, थानाध्यक्ष बदरीनाथ अनुरोध व्यास,संदीप कपरवाण, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,विनोद नवानी,भगवती प्रसाद नंबूदरी,मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान, राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, प्रदीप बिष्ट, राकेश झिंक्वाण, राहुल नेगी, योगंबर नेगी,राजेश नंबूदरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!